
टू चाइल्ड पॉलिसी को लेकर नारी शक्ति हो रही एकजुट
जनसंख्या समाधान को लेकर अपनी बात मजबूती से रखने के लिए नारी शक्ति एकजुट होकर आवाज को बुलंद करने में लगी है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी समाज सेवा के साथ ही देश की समस्याओं को भी पुरजोर उठा रही हैं। समयकृसमय पर देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर अपनी राय रखती हैं। बालिका शिक्षा पर जोर एवं देश में टू चाइल्ड पॉलिसी को लागू कराने को लेकर वे कई वर्षों से संघर्षरत है।
सावित्री चौधरी बतातीं हैं की उनका का जन्म बुलंदशहर में सन् 1973 में हुआ था। उस समय देश में बालिका शिक्षा को सामाजिक रूप से ठीक नहीं माना जाता था। बालिकाओं को शिक्षा दिए जाने को लेकर विरोध होता था। उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में लेकर अपनी शिक्षा पूर्ण की जिससे की वे सक्षम बन पाई। समाज कल्याण के कार्यों में शुरू से ही रूचि होने के कारण उन्होंने महिला समानता एवं शिक्षा को लेकर आवाज उठाना अपना लक्ष्य बना लिया। अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने आंगनबाड़ी जॉइन की। जिसके माध्यम से उन्होंने महिला एवं बाल कल्याण को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किए।
सावित्री चौधरी का कहना है कि समाज में किसी भी परिवर्तन को लाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करना पड़ता है। जिसके लिए एक ही लक्ष्य को लेकर साथ चलने वाले लोगों की आवश्यकता होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने का बीड़ा उठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सामाजिक बुराइयों को लेकर भी विरोध दर्ज करवाया।
उनका कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार को सोचना चाहिए जिससे हमारे देश के विकास में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने पाए। उन्होंने अधिकतम दो बच्चों के कानून की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना भी दिया था। उन्होेंने बताया कि इस धरने के माध्यम से हमने सरकार को देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग की। इस धरने में सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया था।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही देश की सुरक्षा और अखंडता को लेकर भी वे हमेशा से सजग रहती है। उनका कहना है कि हमारे देश की सीमाओं पर किसी भी दूसरे देश का दबाव बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। जिस प्रकार से पाकिस्तान गिलगित और बाल्टिस्तान पर अपना हक जमाता है उसे उसकी भाषा में ही जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तो पाकिस्तान से हमारी जगह को वापस लेना ही चाहिए। उन्होंने इसे नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धि बताया कि जिस प्रकार कश्मीर से धारा 370 हटाई उसी प्रकार उन्होंने पाकिस्तान को पीओकेएगिलगित और बाल्टीस्तान को खाली करने की सूचना भेज दी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जैसी सरकार आज तक नहीं बनी जिसने जो कहा वो कर दिखाया।इसी को देखते हुए उन्होंने 25 फरवरी 2019 को भारतीय जनता पार्टी यूपी के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय के द्वारा भाजपा की सदस्यता जॉइन कर ली। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से वे भाजपा के साधारण कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहीं है। तथा पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहीं है। साथ ही उनके द्वारा सैंकडों लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ा गया है। उनका कहना है कि मुझे बहुत खुशी होती है मैं भाजपा जैसी पार्टी के साथ हूं जो देश हित की बात करती है और देश हित का काम करती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे देश का नाम सारी दूनिया में बहुत उंचा कर दिया है। हमको अगले कई सालों तक ऐसे ही प्रधानमंत्री की आवश्यकता है जो देश और नागरिकों के लिए काम करे।